अररिया, मार्च 6 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जोगबनी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नगर क्षेत्र के टिकुलिया बस्ती स्थित मुर्गी फॉर्म के समीप छापेमारी कर नशीली दवा कॉरेक्स के साथ दो धंधेबाज को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से 60 बोतल कोरेक्स और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है, जिसका उपयोग नशीली दवा ढोने में किया जा रहा था। थानाध्यक्ष राजीव कुमार आजाद ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.