हरिद्वार, अप्रैल 8 -- श्रीनगर जम्मू-कश्मीर में आयोजित होने वाले प्रथम नेशनल टच रग्बी चैंपियनशिप के लिए उत्तराखंड की टीम रवाना हुई। यूथ फिट इंडिया फिट की देखरेख में खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की चैंपियनशिप में खेलने का अवसर मिल रहा है। संस्था के अध्यक्ष राजू गुप्ता ने बताया कि टीम में प्रदेश के अलग-अलग जिलों, क्षेत्र के खिलाड़ी शामिल हैं। हेड कोच राहुल गुप्ता ने बताया कि टीम में 60 बालक बालिकाएं हैं, जिसमें अंडर-14, 18 और सीनियर खिलाड़ी शामिल हैं। 10-11 अप्रैल को आयोजित होने वाली दो दिवसीय चैंपियनशिप में लगभग 24 प्रदेशों के खिलाड़ी पहुंच रहे हैं। इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष अमन चौहान, कोषाध्यक्ष राहिल राणा, आदित्य आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.