अयोध्या, अप्रैल 1 -- अयोध्या, संवाददाता। नया सत्र एक अप्रैल से शुरू हो गया। बुधवार से जनपद अयोध्या के सभी सरकारी और प्राइवेट सभी स्‍कूल खुल गए। स्कूल पहुंचकर बच्चे काफी खुश दिखे। इसी के साथ स्कूल चलो अभियान का भी शुभारंभ हो गया। हालांकि नये सत्र के प्रथम दिन जनपद के 60 प्रतिशत बच्चों तक ही पाठ्य पुस्तकों का वितरण हो सका है। नये बच्चों ने पुराने बच्चों से पठन-पाठन और टीचर के बारे में चर्चा की। नयी कक्षा में पहुंचे छात्र-छात्राओं ने अपने दोस्तों और सहपाठियों से छुट्टियों के दिनों के अनुभव साझा किये। परिषदीय विद्यालयों में बच्चे स्कूल पहुंचे तो उनका स्वागत कुमकुम का टीका लगाकर किया गया। कंपोजिट विद्यालय डाभासेमर में शिक्षा सत्र के प्रथम दिन जनपद स्तरीय स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, जिला पंचायत अ...