60 पार महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा शुरू, पहले दिन दिखा उत्साह
गोरखपुर, अगस्त 30 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए राज्य सरकार की मुफ्त बस यात्रा योजना रविवार से लागू हो गई। अब बुजुर्ग महिलाएं आधार कार्ड दिखाकर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की साधारण बसों में प्रदेश के भीतर मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। योजना शुरू होते ही गोरखपुर के बस स्टेशनों पर महिलाओं में उत्साह दिखाई दिया। पहले दिन बड़ी संख्या में बुजुर्ग महिलाओं ने इस सुविधा का लाभ उठाया। गोरखपुर परिक्षेत्र में प्रतिदिन करीब दो हजार महिलाओं के योजना से लाभान्वित होने की संभावना जताई जा रही है। महिलाओं ने इस पहल को राहत भरा बताते हुए सरकार के फैसले का स्वागत किया। यह भी पढ़ें- आधार स्कैन के बाद ही महिलाओं को मुफ्त यात्रा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.