नैनीताल, जुलाई 20 -- गरमपानी। खैरना चौकी पुलिस ने सोमवार को 60 पाउच अवैध देसी मसालेदार शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। सीओ भवाली रविकांत सेमवाल ने बताया कि खैरना क्षेत्र में वाहनों की चेकिंग के दौरान एक युवक को रोककर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 60 पाउच अवैध देसी मसालेदार शराब बरामद हुई। इसके बाद आरोपी संतोष कुमार निवासी सुयालबाड़ी के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...