हाथरस, मार्च 30 -- प्रदेश के मुख्यमंत्री ने लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में जिले के 60 नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण किया। बाल विकास परियोजना कार्यालय का शिलान्यास हुआ। क्रार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्ट फोन और ग्रोथ मानिटरिंग डिवाइस वितरित किए गए। जनप्रतिनिधियों ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र दिए गए।लखनऊ से हुए इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण हाथरस कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। इसमें विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, विधायक सादाबाद प्रदीप कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा, सांसद प्रतिनिधि राजेश गुड्डू, जिलाधिकारी अतुल वत्स और मुख्य विकास अधिकारी पीएन दीक्षित सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सीएम जिले के 60 आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण किया। वहीं सिकंदराराऊ में बनने वाले बाल विकास परियोजना कार्या...