हाथरस, अप्रैल 13 -- सिकंदराराऊ, संवाददाता। पंत चौराहे पर रविवार को कोतवाली पुलिस ने बिना नंबर प्लेट वाले ट्रैक्टर ट्रॉलियों के खिलाफ बडा अभियान चलाया। चलाए गए इस अभियान के दौरान 60 वाहनों पर मौके पर ही नंबर प्लेट लगवाए गए।सिकंदराराऊ कोतवाली प्रभारी शिव कुमार शर्मा के नेतृत्व में पंत चौराहे पर यह चेकिंग अभियान पुलिस ने करीब 60 ट्रैक्टर-ट्रॉलियो को रोककर उनके कागजातों की जांच की। जिन वाहनों पर नंबर अंकित नहीं थे उन पर तुरंत नंबर डलवाए गए। इस कार्रवाई से बिना नंबर और नियमों की अनदेखी कर सडक पर दौड रहे वाहन चालकों में हड़कप मच गया। पुलिस ने वाहन स्वामियों और चालकों को सख्त चेतावनी दी है। कोतवाली प्रभारी शिवकुमार शर्मा ने कहा कि भविष्य में बिना नंबर व कागजात या नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नगर क्...