रामगढ़, जून 29 -- सिरका, प्रतिनिधि। रामगढ़ थाना क्षेत्र के सीसीएल सिरका चेक पोस्ट पर 27 जून की सुबह हुई फायरिंग की घटना के 60 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस को अपराधियों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। घटना के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले और कई लोगों से पूछताछ की। पर अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मालूम हो कि 27 जून की सुबह दो अपराधियों ने चेक पोस्ट पर दो राउंड फायरिंग की थी। अपराधियों ने सुरक्षाकर्मी को धमकाया और मौके से फरार हो गये थे।

पुलिस जांच रामगढ़ पुलिस ने सिरका व गिद्दी क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला है। सिरका के सीसीटीवी फुटेज में दोनों अपराधियों के चेहरे कैद हुए हैं, लेकिन पुलिस को अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। वैसे पुलिस कई बिंदूओं पर जांच कर रही है। आशंका जतायी जा रही है कि अपराधी को...