पीलीभीत, सितम्बर 28 -- पीलीभीत। लगातार हो रही भारी बारिश और तेज हवाओं के बीच रेल परिचालन को सुरक्षित बनाए रखने के लिए इज्जतनगर मंडल के रेल अधिकारी और कर्मचारी पिछले 60 घंटे से अधिक समय से दिन-रात ड्यूटी में जुटे हैं। यह भी पढ़ें- भीषण बारिश के चलते रेल मंडल ने बढ़ाई, ट्रैक-ओएचई की निगरानीरेल परिचालन की निगरानी मंडल के प्रमुख रेलखंडों पर रेल पटरियों, पुलों और अन्य रेल परिसंपत्तियों की लगातार निगरानी की जा रही है। पूरनपुर-भोजीपुरा रेलखंड पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। रेल पथ के साथ पुलों, ओएचई, सिग्नल एवं दूरसंचार व्यवस्था और स्टेशनों की भी निगरानी की जा रही है। संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाने के साथ जल निकासी के लिए अतिरिक्त पंपों की व्यवस्था की गई है।रेल प्रबंधक का दिशा-निर्देश मंडल रेल प्रबंधक वीणा सिन्हा नियंत्रण कक्ष से ट्रेनों क...