लातेहार, मार्च 24 -- बेतला, प्रतिनिधि। पीटीआर प्रबंधन द्वारा हुनर से रोजगार योजना के तहत बेतला के ओपन ऑडोटोरियम में कुल 60 लोगों को प्राकृतिक सामग्रियों का उपयोग कर सफलतापूर्वक साबुन बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान रांची के विशेषज्ञ बतौर प्रशिक्षक सरिता देबी ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्राकृतिक तरीके से साबुन बनाने के तरकीब बताए। प्रशिक्षण लेनेवालों में हुनर से रोजगार की प्रशिक्षार्थी,ग्राम पोखरीखूर्द,कोलपुरवा, बेतला ईडीसी की महिलाएं और कई वनकर्मियों के नाम शामिल हैं। इसबारे में पीटीआर नॉर्थ के डिप्टी डायरेक्टर पीके जेना ने कहा कि प्राकृतिक उत्पादों के जरिए ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य है। मौके पर वनपाल संतोष सिंह,नंदलाल साहू, रिसर्च यूनिट के ओमप्रकाश,अभय,संजीव समेत कई लोग मौजूद थे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.