नई दिल्ली, जून 6 -- दिल्ली में इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं। पिछले दो दिनों से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली-एनसीआर में आंधी और बारिश का दौर देखने को मिला था। इसी वजह से तापमान में गिरावट दर्ज हुई। अब इसका प्रभाव धीरे-धीरे कम हो रहा है। दिल्ली में गर्मी से फिलहाल दो दिन और राहत मिलने के आसार हैं। हालांकि मौसम विभाग का अनुमान है कि रविवार के बाद तापमान में फिर बढ़ोतरी होगी और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 33 से 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी की भी संभावना है। हवा की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। यह भी पढ़ें- दिल्ली होटल अग्निक...