संवाददाता, मार्च 16 -- यूपी के बागपत की रहने वाली वयोवृद्ध निशानेबाज प्रकाशी तोमर की हालत गंभीर है। दरअसल, नाक की नस फटने के चलते उन्हें गम्भीर हालत में नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी सेहत का हालचाल जानने के लिए प्रशसंक परेशान दिखाई दिए। साथ ही उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए दुआएं कर रहे हैं। बता दें कि प्रकाशी तोमर पर 'सांड की आंख' फिल्म बन चुकी है। जौहड़ी गांव में वयोवृद्ध महिला निशानेबाज की हालत रविवार की सुबह उस समय अचानक खराब हो गई जब वे घर का कामकाज कर रही थी। उनके नाक की नस फटने से वे गश खाकर गिर पड़ी। यह देख परिजनों में अफरा तफरी मच गई। आनन-फानन में परिजन उन्हें बड़ौत अस्पताल पहुंचे। जहां पर आराम न मिलता देख परिजनों ने उन्हें नोएडा के कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। उनके स्वास्थ्य का अपडेट जानने के लिए प्रशंसक काफी परे...