नई दिल्ली, मार्च 23 -- हर साल जब इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल शुरू होता है तो एक सवाल सभी के जेहन में होता है कि यह सीजन एमएस धोनी का आखिरी सीजन होगा या नहीं? साल 2019 में आखिरी इंटरनेशनल मैच खेलने वाले और 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने वाले एमएस धोनी लगातार आईपीएल खेलते हुए आ रहे हैं। अपने इंटरनेशनल रिटायरमेंट के बाद भी एक ट्रॉफी वे टीम को जिता चुके हैं। अब एक नया बयान इस 44 साल के धुरंधर का वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कहा है कि वे 60 साल की उम्र तक आईपीएल खेलने की कोशिश करेंगे। दरअसल, आईपीएल के 19वें सीजन की शुरुआत से पहले रविवार 22 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स यानी सीएसके ने एक इवेंट का आयोजन किया, जिसका नाम रोअर26 था। इस फैन इवेंट में एक बार फिर एमएस धोनी ने ऐसा बयान दिया, जो अब खूब वायरल हो रहा है और फैं...