जहानाबाद, अक्टूबर 7 -- जहानाबाद, नगर संवाददाता जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया की अध्यक्षता में बुधवार को जिला स्तरीय कृषि टास्क फोर्स एवं आत्मा शासी परिषद की बैठक हुई। इसमें कृषि, उद्यान, मत्स्य, पशुपालन, सहकारिता एवं सिंचाई समेत विभिन्न विभागों की किसान हितकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में डीएम ने प्रतिदिन कम से कम 60 रैयत किसानों की फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनाने का निर्देश देते हुए शत-प्रतिशत लक्ष्य जल्द पूरा करने को कहा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से वंचित पात्र किसानों को शीघ्र लाभ दिलाने, क्रॉप सर्वे में तेजी लाने तथा जिले में दलहन का रकबा बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। बैठक में 9 और 10 अक्टूबर को गांधी मैदान में होने वाले किसान मेला-सह-प्रदर्शनी की तैयारियों की समीक्षा की गई। डीएम ने सभी प्रखंडों से अधिकाधिक किसानों की...