हमीरपुर, मार्च 22 -- भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। कस्बे की नवीन गल्ला मंडी में आढ़ती किसानों को ठगने पर उतारू हैं। इलेक्ट्रॉनिक कांटों में सेटिंग करके किसानों की उपज को कम करके तौला जा रहा है। रविवार को मटर की तौल कराते समय किसान ने शक होने पर अपने माल की दूसरे कांटे में तौल कराई तो चार किलो का फर्क सामने आया। घटतौली पकड़े जाने पर आढ़ती मौके से फरार हो गया। किसान की शिकायत पर मौके पर पहुंचे मंडी सचिव ने इलेक्ट्रॉनिक कांटे को चेक किया तो अंतर पकड़ा गया। उन्होंने कांटे को जब्त करके कार्यालय में रखवाकर आढ़ती के लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई शुरू की है। इंगोहटा गांव का किसान भोलाशंकर तिवारी मटर की उपज लेकर रविवार को मंडी में बेचने आया था। वह मंडी के आढ़ती शिवप्रकाश उर्फ राजू प्रजापति की फर्म आरएन ट्रेडर्स में चार हजार रुपए प्रति कुंतल की दर से मटर की तौ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.