60 किमी की रफ्तार से चली आंधी में उड़े टिन-टप्पर
बांदा, जून 1 -- बांदा। जिला प्रशासन ने सोमवार सुबह मौसम विभाग की ओर से एडवाइजरी कर जिलेवासयों को सचेत किया था। सुबह से आसमान में बादल छाए, फिर तेज धूप निकल आई। इससे उसम भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। शाम तीन बजे अचानक मौसम में बदलाव हुआ और 60 किमी की गति से धूल भरी आंधी चली। इससे बाजार व अन्य स्थानों पर टीन-टप्पर व बैनर पोस्टर उड़ गए। इस दौरान कुछ देर के लिए बौछारें भी पड़ीं। आंधी से पूरे शहर की बिजली कई घंटों के लिए गुल रही। सोमवार सुबह सुबह अचानक से काले बादल छा गए। फिर 11 बजे के बाद तेज धूप निकली तो दोपहर में राहगीरों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। शाम को तीन बजे के बीच अचानक आसमान में फिर बादल छाए और 60 से 70 किलोमीटर की गति से तेज अंधड़ चला। अचानक आई आंधी से लोगों के छतों में फैले कपड़े व अन्य सामान उड़ गया। बाजार में और अन्य जगहों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.