सहारनपुर, मार्च 31 -- सहारनपुर। गंगोह विधायक किरत सिंह व नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी और पूर्व विधायक नरेश सैनी की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में बाल विकास सेवा व पुष्टाहार विभाग की 60 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र और मोबाइल फोन बांटे गए। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लखनऊ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी देखा गया। जिले में नव चयनित 60 आंगनबाडी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया। जनपद में कुल 336 मोबाईल फोन प्राप्त हुए है जिनमे से 60 आंगनबाडी कार्यकत्रियो को मंच पर मोबाईल फोन का वितरण किया गया। 10 आंगनबाडी कार्यकत्रियो को ग्रोथ मोनिटरिंग डिवाइसिस आंगनबाडी केन्द्रो हेतु वितरण की गयी एवं जनपद से कुल 31 आंगनबाडी केन्द्रों का शिलान्यास किया गया जिसमें आंगनबाडी केन्द्र ऊनाली, कपासी, नुनयारी, मछरोली, टोडरप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.