बदायूं, अगस्त 3 -- बदायूं, संवाददाता। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक युवक को 315 बोर के 60 अवैध कारतूस और बाइक के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने कारतूस दूसरे व्यक्ति तक पहुंचाने की बात कबूल की। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। उक्त कारतूस युवक को जिसने दिये वह कहां से लाया। पुलिस ने एक बार फिर से न केवल शस्त्र दुकानों की जांच कराने की बात कही है। सावन के त्योहार के लिये उक्त कारतूस की अवैध रूप से सपलाई को लेकर पुलिस सतर्क हो उठी है। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र का है। पुलिस अभियान के तहत चेकिंग रही थी। इसी दौरान कादरी गेट के पास नावेद पुत्र रियासत निवासी गांव नादी गोटिया सिविल लाइंस को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 315 बोर के 60 अवैध कारतूस बरामद हुए। आरोपी के पास मौजूद ब...