हरदोई, जून 6 -- हरदोई। भगवान परशुराम प्रतिमा स्थापना को लेकर 60वें दिन प्रस्तावित धरना -प्रदर्शन शनिवार को नहीं हो सका। बघौली थाना क्षेत्र की ग्राम सभा गोपार के मजरा रामपुर में धरने की घोषणा के चलते प्रशासन ने प्रतिमा स्थल और आसपास के क्षेत्र में भारी पुलिस बल तथा पीएसी तैनात कर रखी थी। बघौली के अलावा अन्य थानों की पुलिस भी पूरे दिन क्षेत्र में सक्रिय रही। प्रस्तावित धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम ग्राम सभा गोपार मजरा देवगन निवासी सौरभ तिवारी की सड़क दुर्घटना में हुई मौत के कारण स्थगित कर दिया गया। शनिवार को बघौली-प्रतापनगर मार्ग पर हुए हादसे में सौरभ की मृत्यु हो गई। यह भी पढ़ें- भगवान परशुराम की प्रतिमा स्थापना को 59 दिन बाद भी नहीं मिली अनुमति, आज होगा प्रदर्शन जिससे पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल हो गया। पारिवारिक और सामाजिक परिस्थितियों क...