शामली, दिसम्बर 28 -- एथलेटिक एसोसिएशन सचिव जबर सिंह खैवाल ने बताया कि रविवार को शहर के उधमसिंह स्टेडियम में 60वीं यूपी स्टेट क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप के लिए ट्रायल हुआ। ट्रायल से चयनित खिलाड़ी 4 जनवरी 2026 को झांसी में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभा करेंगे। उन्होंने बताया कि ट्रायल के अंडर-16 में जावेद प्रथम, अंकित द्वितीय, अंडर-16 बालिका वर्ग में कविता प्रथम, सोनाक्षी द्वितीय, अंडर-18 बालक वर्ग में आर्यन प्रथम, मोनू द्वितीय, अंडर-18 बालिका वर्ग मंे निधि प्रथम, सौम्या द्वितीय रही। वहीं अंडर-20 बालक वर्ग में अभिषेक प्रथम, रोहित द्वितीय, राजन तृतीय, तुषार चतुर्थ, अंडर-20 बालिका वर्ग मंें तनुजा राठी प्रथम, साक्षी द्वितीय रही। इस अवसर पर प्रधानाचार्य कुलदीप तोमर, कोच अनिल कुमार, अजय धीमान, विकास, रंजीत ठाकुर आदि भी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.