जमशेदपुर, सितम्बर 6 -- जमशेदपुर। आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल के रिलीफ कोऑर्डिनेटर सुनील आनंद ने कैंसर पीड़ित मरीज की जान बचाने के लिए 'ओ नेगेटिव' सिंगल डोनर प्लेटलेट दान किया। यह उनका 60वाँ रक्तदान है। इस अवसर पर ब्लड सेंटर की डॉ. पुष्पा तिवारी एवं प्रतीक संघर्ष के अरिजीत सरकार ने उन्हें मोमेंटो देकर सम्मानित किया।सुनील आनंद ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा निष्काम कर्म है। "जो भी रक्तदाता हैं, सभी ईश्वर कोटि के मनुष्य हैं। प्लेटलेट दान से बड़ा निष्काम कर्म और कुछ नहीं। परमात्मा के बच्चों के कष्ट निवारण के लिए हम यह कर रहे हैं। चाहे मरीज खुश हो या न हो, परमात्मा जरूर खुश होते हैं।"उन्होंने बताया कि प्लेटलेट दान के लिए दाता का प्लेटलेट काउंट 1.5 लाख से अधिक होना चाहिए और पूरी प्रक्रिया लगभग एक घंटे से अधिक समय लेती है। सुनील आनंद ने ल...