बेगुसराय, फरवरी 19 -- बखरी, निज संवाददाता। प्रभारी अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण अधिकारी के हस्तक्षेप से एक उपभोक्ता के बिजली बिल में बड़ी त्रुटि को सुधारते हुए 60,415.01 की राशि कम कर दी गई। उपभोक्ता का बिजली बिल करीब 1 लाख 32 हजार 691 रुपये था। इस कार्रवाई से परिवादी को बड़ी राहत मिली है। एसडीओ सह प्रभारी लोक शिकायत निवारण अधिकारी सन्नी कुमार सौरव ने बताया कि नगर परिषद निवासी मो. समीन गजीज ने अपने बिजली बिल में अत्यधिक राशि आने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद मामले की सुनवाई करते हुए विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल मंझौल के सहायक विद्युत अभियंता को जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। जांच के बाद सहायक विद्युत अभियंता ने अपने प्रतिवेदन में बताया कि उपभोक्ता के बिजली बिल में त्रुटि पाई गई है। बिजली बिल में 60,415.01 की राशि क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.