6.97 लाख की ठगी करने वाले तीन साइबर ठग गिरफ्तार
मैनपुरी, जुलाई 15 -- मकान निर्माण के लिए सरिया मंगाने के लिए युवक से 6.97 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। पीड़ित ने ऑनलाइन सरिया खरीदने के लिए गूगल से नंबर लिया। लेकिन वह साइबर ठगों के चंगुल में फंस गया और ठगी हो गई। शिकायत होने पर साइबर क्राइम थाना टीम ने तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने पुलिस टीम की सराहना की है। बुधवार को अपने कार्यालय में एसपी गणेश प्रसाद साहा ने साइबर क्राइम थाना की सफलता की जानकारी दी। एसपी ने बताया कि भोगांव के मोहल्ला अवंतीबाईनगर निवासी सोरन सिंह पुत्र गुलजारी लाल ने अपने साथ हुई 6.97 लाख रुपये की ठगी के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया था। पीड़ित ने ऑनलाइन सरिया खरीदने के लिए गूगल से नंबर प्राप्त कर संपर्क किया। जिसके उनके साथ ठगी हो गई। इस संबंध में मुकदमा पंजीकृत किया गया। साइबर क्राइम थाना प्रभारी संतोष कु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.