6.9 किलो गांजा तस्करी में दोषी को सात साल की सजा।
बांका, अगस्त 25 -- बांका, निज संवाददाता। पंजवारा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव में वाहन जांच के दौरान 6 किलो 900 ग्राम गांजा के साथ पकड़े गए आरोपी उदिप भगत को सोमवार को अदालत ने सात साल के कारावास की सजा सुनाई है।इसके साथ ही 50 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। अर्थदंड की राशि जमा नहीं करने पर आरोपी को छह माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। मामला 15 फरवरी 2025 का है,जब शाम करीब 4:10 बजे पंजवारा थाना पुलिस गोविंदपुर गांव के समीप नियमित वाहन जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान संदेह के आधार पर एक बाइक सवार को रोककर जांच की गई। बाइक के हैंडल में एक झोला लटका हुआ था। पूछताछ में बाइक सवार ने अपना नाम उदिप भगत, निवासी दलिया, थाना बौसी बताया और झोले में गांजा होने की बात स्वीकार की। इसके बाद बाराहाट अंचलाधिकारी की मौजूदगी में झोले की तलाशी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.