6.83 करोड़ से प्रस्तावित विकास कार्यों की टेंडर प्रक्रिया पूरी
रुद्रपुर, जून 11 -- सितारगंज, संवाददाता। नगर पालिका परिषद सितारगंज में जल्द ही विकास कार्य धरातल पर उतरने वाले हैं। करीब 6.83 करोड़ रुपये से नगर क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में प्रस्तावित 52 विकास कार्यों की टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। पालिका प्रशासन के अनुसार, प्रस्तावित योजनाओं में सड़क निर्माण एवं मरम्मत, नाला और जल निकासी व्यवस्था का सुदृढ़ीकरण, नगर सौंदर्यीकरण, सार्वजनिक शौचालय निर्माण, टचिंग ग्राउंड, बारात घर सहित अन्य जनसुविधाओं से जुड़े कार्य शामिल हैं। पालिका का कहना है कि लंबे समय से उपेक्षित वार्डों की मूलभूत समस्याओं को प्राथमिकता दी गई है, ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। नगर के कई क्षेत्रों में बरसात के दौरान जलभराव और खराब सड़कों की समस्या बनी रहती है। ऐसे में नाला निर्माण और सड़क सुधार कार्यों से लोगो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.