आगरा, अगस्त 13 -- राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को जिले में मॉप-अप राउंड चलाया जाएगा। मुख्य दिवस 10 अगस्त को किसी कारण से दवा लेने से छूट गए 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों को स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने अभियान में शत-प्रतिशत कवरेज का लक्ष्य रखा है। नोडल अधिकारी डॉ. सुरेंद्र मोहन प्रजापति ने बताया कि जिले के 5022 सरकारी व निजी स्कूलों और 3004 आंगनबाड़ी केंद्रों पर करीब 6.75 लाख बच्चों को दवा खिलाई जाएगी। अभियान को सफल बनाने के लिए सभी केंद्रों पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुख्य चिकत्सिा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को निर्धारित तिथि पर स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र भेजकर एल्बेंडाजोल की दवा जरूर खिलवाएं। यह भी पढ़ें- जिले में साढ़े ती...