6.75 लाख किसानों को मिली किसान निधि की 23वीं किस्त
जौनपुर, जून 21 -- जौनपुर, संवाददाता। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त शनिवार को जारी हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल स्थित हुगली जिले के तारकेश्वर से किसानों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से धनराशि भेजी। जिले के छह लाख 75 हजार 910 किसान पीएम किसान निधि के लिए पात्र हैं। शनिवार को 135 करोड़ रुपए की धनराशि लाभार्थी किसानों के बैंक खाते में हस्तांतरित की गई। कलक्ट्रेट सभागार में पीएम के कार्यक्रम के लाइव प्रसारण को दिखाने की व्यवस्था की गई थी। जिले के किसानों ने प्रधानमंत्री की बातें सुनी। कृषि विभाग ने जिले के पांच किसानों मनोज कुमार सिंह, राजीव मौर्य, ओमप्रकाश यादव, अंकित कुमार पांडेय और उमापति को उर्द के बीज का मिनी किट दिया गया। यह भी पढ़ें- पीएम किसान सम्मान निधि योजना कृषि विकास को गति देने में सहायक इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.