6.75 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, बाइक सीज
रुद्रपुर, मई 29 -- खटीमा, संवाददाता। खटीमा पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को 6.75 ग्राम स्मैक (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त बाइक को भी सीज कर दिया है। जानकारी के अनुसार गुरुवार को पुलिस क्षेत्र में वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान सुजिया गांव की ओर से आ रहे एक बाइक सवार युवक को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर युवक बाइक मोड़कर भागने लगा, लेकिन जल्दबाजी में बाइक समेत गिर पड़ा। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान युवक के पास से प्लास्टिक की पन्नी में रखा मटमैला पदार्थ बरामद हुआ, जो जांच में स्मैक निकला। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राहुल सागर निवासी पंचवटी कॉलोनी भूडमहोलिया, खटीमा बताया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह स्मैक नानकमत्ता से खरीदकर नेपाल ले जाने की तैयारी में था। पुलिस ने आर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.