6.731 किलो गांजा व तमंचा के साथ कुख्यात अपराधी गिरफ्तार
हरदोई, अक्टूबर 7 -- टड़ियावां। अवैध नशीले पदार्थों की बिक्री और परिवहन पर लगाम कसने के अभियान के तहत टड़ियावां थाना पुलिस ने एक बड़ा ऑपरेशन अंजाम दिया। मंगलवार को पुलिस ने अभियुक्त रक्षपाल पुत्र सुरेन्द्र, निवासी कुआंमऊ मजरा बरूआर, थाना टडियावां को 6.731 किलोग्राम अवैध गांजा, एक 315 बोर का तमंचा और तीन जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। थाना टडियावां पर मुकदमा दर्ज किया गया है। वैधानिक कार्रवाई आगे बढ़ाई जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त रक्षपाल का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है। उसके खिलाफ पहले भी हत्या, डकैती, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर अपराधों के कई मुकदमे दर्ज हैं। इनमें थाना मझिला, पिहानी, टडियावां और अन्य थानों के मामले शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.