बलरामपुर, दिसम्बर 29 -- बलरामपुर,संवाददाता। सोहेलवा जंगल से निकले पहाड़ी नालों के तेज बहाव में सड़कें बदहाल हो गई हैं। आवागमन में लोगों को परेशानी हो रही है। तुलसीपुर व गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र में सड़कों के मरम्मत की तैयारी की जा रही है। 20 सड़कों की बदहाली दूर करने पर छह करोड़ 70 लाख 40 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। दोनों विधानसभा क्षेत्र के 75 गांवों में रोड कनेक्टिविटी बेहतर होने से दो लाख लोगों को सुहाने सफर का लाभ मिलेगा। जुलाई से अक्तूबर तक जिले में बाढ़ व बारिश का प्रकोप रहा। सोहेलवा जंगल से निकले पहाड़ी नालों की बाढ़ से सबसे अधिक नुकसान गांवों को जोड़ने वाली सड़कों को हुआ है। तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक कैलाश नाथ शुक्ल व गैसड़ी विधायक राकेश कुमार यादव ने 10-10 सड़कों की मरम्मत कराने का प्रस्ताव शासन में दिया। दोनों विधायकों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.