प्रयागराज, अगस्त 11 -- प्रयागराज। एक क्लिक में मरीजों की पूरी मेडिकल हिस्ट्री को पता करने के उद्देश्य से जिले में सभी लोगों की 14 अंकों की आभा आईडी बनाई जा रही है। इसका उद्देश्य है कि मरीज को पहले कौन-सी बीमारी थी, कहां और कब इलाज कराया, कौन-सी दवाएं चल रही हैं या पहले दी गई थीं इसका पूरा रिकॉर्ड और जांच रिपोर्ट ऑनलाइन उपलब्ध हो सके। साथ ही पुरानी जांच रिपोर्ट, दवाइयों का रिकॉर्ड और बीमारी का इतिहास संभालकर रखने का झंझट भी न रहे। लेकिन सरकारी अस्पतालों में इलेक्ट्रानिक मेडिकल रिपोर्ट (ईएमआर) सॉफ्टवेयर न होने के कारण आभा आईडी बनाने का उद्देश्य सफल नहीं हो रहा है। इस बावत एसआरएन, बेली और कॉल्विन अस्पताल की ओर से शासन को आयुष्मान डिजिटल मिशन तहत प्रस्ताव भी भेजा गया है लेकिन इस दिशा में अभी प्रयास शुरू नहीं किया गया। डॉक्टरों के अनुसार यदि अ...