देवघर, अप्रैल 7 -- चितरा कोलियरी के दमगढ़ा से जमनीटांड़ मुख्य सड़क तक निर्माण होने वाले स्टेट ऑथोरिटी ऑफ झारखंड द्वारा स्वीकृत ओसीपी सड़क के लिए सोमवार को सारठ विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह ने शिलान्यास किया। इस दौरान कोलियरी के क्षेत्रीय महाप्रबंधक मदन मोहन कुमार, खनन अभिकर्ता उमेश प्रसाद चौधरी, क्षेत्रीय प्रबंधक (मानव संसाधन) आशीष मिश्रा आदि भी मौजूद रहे। इस अवसर पर विधायक ने विधिवत फीता काटकर व नारियल फोड़कर शिलापट्ट का अनावरण किया। मौके पर विधायक चुन्ना सिंह ने कहा कि कोलियरी विस्तार के लिए चितरा-दुलदुली मोड़ मुख्य सड़क स्थित ओबी डंप के समीप सड़क हटायी जाएगी। इसके लिए वैकल्पिक आवागमन सुविधा के लिए बाईपास रोड का निर्माण होगा। कहा कि सड़क निर्माण के बाद लोगों को आवागमन में परेशानी नहीं होगी और लंबी दूरी भी तय करना नहीं होगा। कोल...