प्रयागराज, फरवरी 20 -- मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत अब नोटिस जारी करने के साथ ही सुनवाई को तेज कर दिया गया है। शुक्रवार तक जिले में कुल छह लाख 59 हजार 62 लोगों को नोटिस दिया गया है, जबकि पांच लाख 25 हजार 836 लोगों की सुनवाई पूरी कर ली गई है। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने अफसरों से कहा कि वो तत्काल सुनवाई करें और निस्तारण करें। इसके साथ ही सभी सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वो सभी मतदाताओं को समय से पूरी जानकारी दें। इस बीच निर्णय लिया गया है कि रविवार को सभी बीएलओ सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक बूथों पर रहेंगे और मतदाताओं से उनके फॉर्म प्राप्त करेंगे। जिले में 10 लाख 62 हजार से अधिक मतदाता ऐसे हैं, जिन्हें नोटिस दिया जाना है। जिसमें 2.87 लोग नो मैपिंग वाले हैं और लगभग साढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.