प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 5 -- प्रतापगढ़। साइबर थाने के निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद यादव ने 6.53 लाख रुपये के ठगी के आरोपी सुभाष तांती को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी बिहार के भागलपुर मथुरापुर का रहने वाला है। साइबर थाने में 2025 में दर्ज ठगी के एक मुकदमे की विवेचना के दौरान उसका नाम प्रकाश में आया। नोटिस भेजने के बाद वह बयान देने के लिए आया था। पूछताछ में बताया कि उसने पीएनबी खाते की केवाईसी अपडेट कराने के नाम पर पीड़ित के मोबाइल पर एपीके फाइल भेजकर मोबाइल हैक कर लिया। इसके बाद बैंक खाते से 6.52 लाख रुपये निकाल लिया। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...