6.5 फीट गहराई में मिला किशोरी का शव, गले में कसा था फंदा
बरेली, अगस्त 19 -- राजपुर कलां/अलीगंज, संवाददाता। करीब ढाई घंटे तक खुदाई के बाद पुलिस ने हत्या कर साढ़े छह फीट गहराई में दफन किए गए किशोरी के शव को बरामद कर लिया। किशोरी का शव उसके चाचा की निशानदेही पर बरामद किया गया, जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। अलीगंज के अनिरुद्धपुर की गौटिया उर्फ हाफिजगंज की 16 वर्षीय किशोरी कक्षा दस की छात्रा थी, जिसका गांव के ही सजातीय युवक से प्रेम प्रसंग था। इसको लेकर घर में अक्सर विवाद और नाराजगी रहती थी। परिजन ने किशोरी को समझाने के साथ ही उसके लिए रिश्ता देखना शुरू कर दिया। मगर प्रेमी संग शादी पर अड़ी तो 28 जुलाई की रात हत्या कर शव को अपने ही खेत में गहरा गड्ढा खोदकर दफन कर दिया। छात्रा के अचानक गायब होने पर उसके प्रेमी ने एसएसपी अनुराग आर्य से शिकायत की। इस पर पुलिस ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.