मोतिहारी, नवम्बर 27 -- मोतिहारी। टीबी की मरीज का स्क्रीनिंग के बाद भी मरीजों में टीबी की जांच में कमी पाई गयी है। साथ ही चिन्हित टीबी मरीजों का डाटा निक्षय पोर्टल पर नहीं डालने के मामले को सरकार ने गंभीरता से लिया है। राज्य सरकार ने जिला टीबी अधिकारी से लेकर सीएस की व्यवस्था और निगरानी पर नाराजगी जतायी है। एक सप्ताह के अंदर इस वर्ष मरीजों की हुई स्क्रीनिंग और जांच किए गए लोगों की पूरी सूची पोर्टल पर डालने का निर्देश दिया गया है। सरकार ने विशेष अभियान के तहत दस लाख लोगों के टीबी की स्क्रीनिंग करने और चिन्हित मरीजों के टीबी की जांच करने का निर्देश दिया गया था। यह जांच हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर सदर अस्पताल व टीबी जांच केंद्र पर करने का निर्देश दिया गया था। बताते हैं कि जिला में टारगेट से कम करीब साढ़े छह लाख ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.