पाकुड़, अप्रैल 30 -- महेशपुर, एक संवाददाता। यह भी पढ़ें- हुसैनगंज प्रखंड में नल-जल योजना ठप, भीषण गर्मी में पानी को तरस रहे ग्रामीण गर्मी के मौसम में शुद्ध पेयजल की समस्या से जूझना प्रखंड वासियों की विवशता बनी हुई है। बताते चलें कि सरकार द्वारा महेशपुर के लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाना अब सपने से भी कम नहीं है। वर्ष 2018 में 6 करोड़ 38 लाख 52 हजार 350 रुपये के लागत से पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की ओर से बनाया गया पानी टंकी शोभा की वस्तु बनी हुई है। करोड़ों रुपए खर्च कर बनाए गए टंकी से महेशपुर के लोगों को शुद्ध पेयजल नसीब नहीं हो पाया। विभाग के द्वारा कुछ घरों में पाइप लाइन भी लगाई गई थी। परंतु यह भी शोभा की वस्तु बनी हुई है।जलापूर्ति योजना का उद्घाटन बताते चलें कि वर्ष 2016 में प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बांसलोई नदी घाट पर पानी टंकी निर...