6.35 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, मुकदमा दर्ज
रुद्रपुर, जून 20 -- पंतनगर। थाना पंतनगर पुलिस ने 6.35 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी और धमकी देने के मामले में एक व्यक्ति व उसके सहयोगियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार ओमेक्स रिवेरा निवासी हेमेन्द्र स्वरुप की तहरीर पर करुण गुप्ता और उसके सहयोगियों के खिलाफ धारा 420, 504 और 506 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। वादी का आरोप है कि आरोपियों ने वर्ष 2016 से 2023 के बीच उनसे 6 लाख 35 हजार रुपये की धोखाधड़ी की। रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। थाना प्रभारी नंदन सिंह रावत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- 6.35 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, मुकदमा दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.