6.29 करोड़ बिजली बिल में गड़बड़ी की जांच शुरु
बस्ती, सितम्बर 21 -- बस्ती, हिटी। विद्युत वितरण जोन बस्ती के सिद्धार्थनगर जिले के विद्युत वितरण खंड सिद्धार्थनगर में 6.29 करोड़ बिजली बिल घोटाले की जांच शुरू हो गई है। मुख्य अभियंता बस्ती जोन वीके गुप्ता के निर्देश पर अधीक्षण अभियंता विद्युत सर्किल सिद्धार्थनगर लाल सिंह ने शनिवार को पत्र जारी कर अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड डुमरियागंज संतोष कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच टीम का गठन किया है। जांच टीम से सात दिन के अंदर अपनी जांच आख्या अधीक्षण अभियंता कार्यालय को उपलब्ध कराने को निर्देशित किया गया है। मामला सुर्खियों में आने के बाद से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। आरोपी अपनी गर्दन बचाने के लिए दिन रात एक किए हुए हैं। मुख्य अभियंता का कहना है कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, किसी हालत में बक्शा नहीं जाएगा।
अधिशासी अभ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.