किशनगंज, अप्रैल 30 -- किशनगंज। संवाददाता परिवहन सेवाओं और कुरियर के व्यवसाय से जुड़े एक कंपनी के कर्मी के विरुद्ध मंगलवार को रुपए गबन की प्राथमिकी सदर थाना में दर्ज करवाई गई है।कुल 6 लाख 22 हजार 617 रुपए गबन की प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है।दर्ज प्राथमिकी के अनुसार उक्त कम्पनी की एक शाखा मारवाड़ी कॉलेज रोड के पास है।14 जनवरी को कंपनी के द्वारा उक्त शाखा में कैशऑडिट किया गया था। ऑडिट में 6 लाख 22 हजार 617 रुपए की कमी पाई गई।ऑडिट के दौरान पाया गया की आरोपी कर्मी के द्वारा अपने सहयोगियों को रुपए मुहैया करवाए गए है। कंपनी के द्वारा बार बार संपर्क किए जाने पर अब तक उक्त रुपए कम्पनी में जमा नहीं करवाए है। प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद पुलिस केस के अनुसंधान में जुट गई है।जांच के बाद पूरी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.