अररिया, मई 4 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। फारबिसगंज शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सोमवार को छह करोड़ 15 लाख 14 हजार रुपये की लागत से बनने वाली सड़क एवं नाला निर्माण योजना का शिलान्यास किया गया। इस कार्य का शुभारंभ स्थानीय कांग्रेसी विधायक मनोज विश्वास ने किया। कार्यक्रम में नगर परिषद की मुख्य पार्षद वीणा देवी भी मौजूद रहीं। यह निर्माण कार्य पथ निर्माण विभाग, अररिया के तहत कराया जाएगा। प्रस्तावित योजना के अंतर्गत स्टेशन चौक से बड़ा शिवालय, ट्रेनिंग स्कूल होते हुए पंचमुखी हनुमान मंदिर तक लगभग 1.200 किलोमीटर लंबी सड़क और नाला का जीर्णोद्धार किया जाएगा। इस योजना के शुरू होने से स्थानीय वार्डवासियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक मनोज विश्वास ने कहा कि शहर में जलजमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.