काशीपुर, सितम्बर 3 -- काशीपुर। कुंडा कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को 6.01 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। मंडी चौकी प्रभारी एसआई मनोज सिंह देव बुधवार रात मुरादाबाद रोड स्थित एक रिजॉर्ट के पास चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान दुकान के पास एक युवक संदिग्ध अवस्था में खड़ा दिखाई दिया। पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो 6.01 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम ग्राम सरवरखेड़ा निवासी कुर्बान पुत्र पीरामुल्ला उर्फ अब्दुल सलाम बताया। पुलिस ने आरोपी का एनडीपीएस एक्ट के तहत चालान कर दिया है। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: झूलापुल डाकपत्थर में 10.28 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...