संतकबीरनगर, दिसम्बर 3 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के दिव्यांगों को समाज में मुख्य धारा से जोड़ने के लिए सरकार की ओर से विविध योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। लोगों को प्रधानमंत्री आवास से लेकर रेल तक के सफर में छूट मिलती हैं। दिव्यांगों के लिए सरकार से विविध योजनाओं का संचालन किया जाता है। यही कारण है कि जिले के दिव्यांगों को कैंप लगा कर दिव्यांगता प्रमाण पत्र दिया जाता है। जिले में दस हजार से अधिक दिव्यांग हैं, लेकिन इसमें छह हजार से अधिक दिव्यांग ऐसे हैं, जिनकी दिव्यांगता 40 प्रतिशत से अधिक है। इन्हीं दिव्यांगों को शासन की योजनाओं का लाभ मिलता है। मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में प्रत्येक सोमवार को कैंप लगा कर दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाया जाता है। इसके लिए चिकित्सकों का पैनल बैठता है और दिव्यांगता की जांच की जाती ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.