संभल, नवम्बर 21 -- जनपद संभल की सदर तहसील में जाति, आय और निवास प्रमाणपत्र बनवाने आए करीब 6 हजार आवेदन पिछले एक सप्ताह से लंबित पड़े हैं, जिसके कारण हजारों आवेदकों के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। 11 नवंबर से लेकर गुरुवार तक ऑनलाइन पोर्टल से एक भी आवेदन लेखपालों को वितरित नहीं हुआ, जिसके चलते प्रमाणपत्र जारी करने की पूरी प्रक्रिया ठप पड़ी है। इस मुख्य कारण एसडीएम की अनदेखी है। जिन्होंने पोर्टल देखा ही नहीं। इन दिनों होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया चल रही है, जिसमें अभ्यर्थियों के लिए प्रमाणपत्र अनिवार्य हैं। पोर्टल ठप होने के कारण युवाओं की भर्ती प्रक्रिया में गंभीर संकट पैदा हो गया है। इसके साथ ही छात्रवृत्ति, स्कूल-कॉलेज प्रवेश, सरकारी योजनाओं का लाभ, आधार संशोधन और बैंकिंग कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। कई अभ्यर्थियों ने बताया कि प्रमाणपत्र के बि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.