6-स्पीड गियर, एलॉय, डिस्क ब्रेक + डुअल-चैनल ABS; रॉयल एनफील्ड के 'ग्राहक खींचने' होंडा की धांसू बाइक लॉन्च
नई दिल्ली, अगस्त 25 -- होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने भारतीय बाजार में अपनी रेबेल 300 (Honda Rebel) मोटरसाइकिल लॉन्च कर दी है। इस दमदार और शानदार मोटरसाइकिल की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 2.22 लाख रुपए तय की गई है। वहीं, इसके ई-क्लच वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 2.62 लाख रुपए है। ये कीमतें काफी कॉम्पिटिटिव हैं। जब कुछ सप्ताह पहले इन बाइक्स को दिखाया गया था, तब इस तरह की कीमतों की उम्मीद भी की जा रही थी। रेबेल 300 एक क्रूजर मोटरसाइकिल है, जो रेबेल 500 से इंस्पायर्ड है। यह बात बाइक के डिजाइन में साफ दिखती है, चाहे वह हेडलाइट का आकार हो या फ्यूल टैंक या फिर कर्व्ड फेंडर। होंडा रेबेल 300 का एक्सपोज्ड फ्रेम और सब-फ्रेम भी इसके डिजाइन की खासियतों में से एक है। बाजार में इसका सीधा मुकाबला रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350, रॉयल एनफील्ड मीटियोर 350...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.