कन्नौज, जुलाई 4 -- कन्नौज। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना (एनएफएसए) के तहत जिले में जुलाई माह का निःशुल्क राशन वितरण 6 से 20 जुलाई तक किया जाएगा। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि पात्र गृहस्थी (पीएचएच) कार्डधारकों को प्रति यूनिट 2 किलो गेहूं और 3 किलो चावल, कुल 5 किलो खाद्यान्न निःशुल्क मिलेगा। वहीं अंत्योदय (एएवाई) कार्डधारकों को प्रति कार्ड 14 किलो गेहूं और 21 किलो चावल, कुल 35 किलो खाद्यान्न मुफ्त वितरित किया जाएगा। साथ ही अप्रैल, मई और जून तिमाही के सापेक्ष प्रति अंत्योदय कार्ड 3 किलो चीनी 18 रुपये प्रति किलो की दर से उपलब्ध कराई जाएगी। राशन वितरण ई-पॉस मशीनों के माध्यम से प्रतिदिन सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक होगा। यह भी पढ़ें- 6 से 20 जुलाई तक मिलेगा मुफ्त राशन, अंत्योदय कार्डधारकों को तीन किलो चीनी भी 20 जुलाई को मोबाइल ओटीपी के जरिए भ...