6 से 15 अगस्त तक निकलेगी पदयात्रा, 1 सितंबर को दिल्ली रैली में शामिल होंगे कार्यकर्ता
जमुई, जुलाई 15 -- जमुई । नगर संवाददाता खेत मजदूर यूनियन और किसान सभा की विस्तारित बैठक बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित भाकपा कार्यालय में कल्लू मांझी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन को तेज करने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 6 से 15 अगस्त तक राष्ट्रव्यापी पदयात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान भ्रष्टाचार, बढ़ती महंगाई, गिरती विधि-व्यवस्था, एनकाउंटर की घटना, बुल्डोजर कार्रवाई सहित आम जनता से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर लोगों के बीच जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। साथ ही 1 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित होने वाली विशाल रैली में जमुई जिले से अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ता और किसानों की भागीदारी सुनिश्चित करने का भी निर्णय लिया गय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.