गोपालगंज, अप्रैल 7 -- गोपालगंज /पंचदेवरी, एक संवाददाता। शिक्षा विभाग ने नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 में 6 से 14 वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चों का विद्यालयों में शत-प्रतिशत नामांकन करने के लिए गोपालगंज जिला सहित राज्यव्यापी अभियान शुरू कर दिया है। इस संबंध में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेन्द्र ने सभी जिला पदाधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। जारी पत्र के अनुसार, 1 अप्रैल 2026 से 30 दिनों तक विशेष नामांकन अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य है कि कोई भी बच्चा शिक्षा के अधिकार से वंचित न रहे। निर्देश में कहा गया है कि जो बच्चे 6 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं या अगले छह माह में पूरी कर लेंगे, उनका कक्षा 1 में नामांकन अनिवार्य रूप से कराया जाए। आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के नामांकन की जिम्मेदारी सेविका और सहायिका को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.