जमुई, अप्रैल 11 -- झाझा । नगर संवाददाता जमुई के डीएम नवीन ने अकादमिक सत्र 2026-27 में जिले के सभी 6 से 14 आयु वर्ग के बच्चों को निकट के प्राथमिक / प्रारंभिक विद्यालयों में उम्र सापेक्ष कक्षा में नामांकन कराने को लेकर निर्देश दिया है। जिला पदाधिकारी ने जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आईसीडीएस एवं जिला कल्याण पदाधिकारी, जमुई को उक्त विषय अर्थात नए अकादमिक सत्र 2026-27 में जिले के सभी 6 से 14 आयु वर्ग के बच्चों को निकट के प्राथमिक / प्रारंभिक विद्यालय में उम्र सापेक्ष कक्षा में नामांकन कराने के संबंध में अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग, बिहार सरकार पटना के पत्रांक 1197 दिनांक 06. 04.2026 का अवलोकन कराया है। उपर्युक्त विषय के संबंध में अंकित किया है कि जिले के 6 से 14 आयु वर्ग के बच्चों को नि:शुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा उपलब्ध...