नई दिल्ली, मार्च 14 -- सभी पेरेंट्स चाहते हैं कि उनका बच्चा सेहतमंद हो और हमेशा स्वस्थ रहे। बच्चे के जनम से लेकर 6 महीने पूरे होने तक बेबी को सिर्फ मां का दूध देने की सलाह दी जाती है। लेकिन 6 महीने पूरे होते ही डॉक्टर की सलाह के बाद अलग-अलग चीजें खिलाना शुरू कर देना चाहिए। शुरुआत में मैश की हुई दाल, सब्जी खिला सकते हैं। जैसे बच्चा बड़ा होता है और टेस्ट डेवलप कर लेता है तो आप उसे सभी चीजें खिला सकते हैं। बहुत से पेरेंट्स इस दौरान एक बात को लेकर सबसे ज्यादा चिंतित होते हैं वह है कि बच्चे की डायट में कब और कैसे मसालों को शामिल करें। डॉक्टर बच्चे को एक साल तक नमक देने और दो साल तक चीनी देने के लिए मना करते हैं लेकिन बाकी मसालों का क्या? यहां जानिए बच्चों के खाने में कब और कैसे शामिल करें मसाले। यह भी पढ़ें- रात में कई बार नींद से जागता है बच्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.